धौलपुर: सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद का किया घेराव, मांगो को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारी

सफाई कर्मचारी पीएफ बढ़ाने के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं

राजस्थान के धौलपुर जिले के नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का घेरावकर विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद सफाई कर्मचारी सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों द्वारा पीएफ बढ़ाने के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर नगर परिषद प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा हैं।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहन थनवार ने बताया कि वर्ष 2013 के नगर परिषद कार्यालय द्वारा तैनात ठेका सफाई कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया है। सात साल से अधिक का समय होने के बावजूद भी प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उसके साथ ही ठेका सफाई कर्मचारियों को 4500 रूपये दे रहा है। जबकि सफाई कर्मचारियों को नियम के मुताबिक 5175 रुपए मानदेय होना चाहिए। पूर्व में भी सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रशासन के सामने मांगे रखी थी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज शुक्रवार को फिर से लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया। नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा अगर लंबित मांगों को लागू नहीं किया तो जिम्मेदारों का घेराव कर सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।दधौलपुर जिले के नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर जम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद सफाई कर्मचारी सफाई कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा पीएफ बढ़ाने के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है,लेकिन मांगो को लेकर नगर परिषद प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा हैं।

 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहन थनवार ने बताया कि वर्ष 2013 के नगर परिषद कार्यालय द्वारा तैनात ठेका सफाई कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया है। सात साल से अधिक का समय होने के बावजूद भी प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उसके साथ ही ठेका सफाई कर्मचारियों को 4500 रूपये दे रहा है। जबकि सफाई कर्मचारियों को नियम के मुताबिक 5175 रुपए मानदेय होना चाहिए। पूर्व में भी सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रशासन के सामने मांगे रखी थी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी पिछले लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज शुक्रवार को फिर से लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया। नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठ गए। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा अगर लंबित मांगों को लागू नहीं किया तो जिम्मेदारों का घेराव कर सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।

धौलपुर से राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

Related Articles

Back to top button