कांग्रेसियों ने बच्चों के बीच मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
अस्पताल में मरीजों को फल वितरण व गोमती नगर रिवर फ्रण्ट पार्क स्थित मलिन बस्ती सहित डालीगंज पुल स्थित मलिन बस्ती, नदवा कालेज स्थित मलिन बस्ती में गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया।


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में राशन, मास्क, दवा,सेनेटाइजर का वितरण किया गया साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए गए और सामूहिक भोज का आयोजन कर बहुत सादगी के साथ मनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि इस अवसर पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में जरूरतमन्दों व कोरोना से प्रभावित परिवारों को राशन वितरित कर कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जी के विचारों पर चलकर सेवा भाव का संकल्प लिया और राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण व गोमती नगर रिवर फ्रण्ट पार्क स्थित मलिन बस्ती सहित डालीगंज पुल स्थित मलिन बस्ती, नदवा कालेज स्थित मलिन बस्ती में गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया।
उधर, कांग्रेस कमेटी लखनऊ ने कैसरबाग में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया और राजकीय बालगृह शिशु अनाथालय पहुंचकर कांग्रेसजनों ने वहां बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट, फल व खिलौने दिये। युवा कांग्रेस कार्यालय में मीडिया पैनलिस्ट आस्था तिवारी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राहुल गांधी जी के जन्म दिन के उपरोक्त कार्यक्रमों में यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, अनूप गुप्ता, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, लखनऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह एवं अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, प्रिण्ट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, मीडिया पैनलिस्ट रफत फातिमा, उवैद नासिर, तारिक सिद्दीकी, नदीमुद्दीन, मीडिया पैनलिस्ट आस्था तिवारी, पंकज तिवारी, मनोज पाठक, लखनऊ जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित तिवारी, दीपेन्द्र मिश्रा, नीरज तिवारी, सोम विकल, आलोक सिंह रैकवान, सत्येन्द्र वर्मा, मोहम्मद शफीक, रमाशंकर द्विवेदी, डॉ. शहजाद, असीम मुन्ना आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े