जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव-2021: मैनपुरी जिले में कौन जीत सकता है चुनाव?

मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने बताया कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को लोगों ने अपना मत दिया है। मैनपुरी में 30 में से 20 सदस्यों के साथ समाजवादी ये चुनाव जीतने जा रही है।

यूपी के मैनपुरी जनपद में आज समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय से मनोज यादव अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्टरेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र यहाँ जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।   

पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने क्या बताया?

सपा प्रत्याशी मनोज यादव के नामांकन के समय मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने बताया कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को लोगों ने अपना मत दिया है। मैनपुरी में 30 में से 20 सदस्यों के साथ समाजवादी ये चुनाव जीतने जा रही है। पार्टी ने मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वो भारी बहुमत से जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने जा रहे हैं। आज भाजपा सत्ता के दम पर अनैतिकता दिखाते हुए जहां उसके मात्र 2 सदस्य हैं। वहाँ हमारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। एटा ही नहीं अन्य जनपदों में भी सत्ता के दबाव में कार्रवाई हो रही है लेकिन फिर भी हम लोग ये चुनाव जीत रहे  हैं।  

पूर्व मंत्री तोताराम यादव ने क्या कहा?

वहीं, पूर्व मंत्री तोताराम यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में यादवों को गुंडा कहा जाता था लेकिन बीजेपी के सपोर्ट में सरकार के सपोर्ट में अधिकारी जो कर रहे हैं वो गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस समय सरकार के अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मनोज यादव 20 वोट से जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को कुल 6 वोट ही मिलेंगे। वहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि पूरे यूपी में हम लोग 50 से 60 के बीच में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव जीतने जा रहे हैं।  

प्रत्याशी मनोज यादव ने क्या कहा?

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज यादव का कहना है कि पूरी पार्टी और सभी सदस्य मेरे साथ हैं। हम ये चुनाव जीतने जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button