प्रदेश में छेड़छाड़ और प्रताडऩा की घटनाएं बढ़ी, एक साल में 32 हजार मामले दर्ज
प्रदेश में छेड़छाड़ और प्रताडऩा की घटनाएं बढ़ी, एक साल में 32 हजार मामले दर्ज

प्रदेश में छेड़छाड़ और प्रताडऩा की घटनाएं बढ़ी, एक साल में 32 हजार मामले दर्ज
भोपाल,15 मार्च (आरएनएस)। मप्र में अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ प्रताडऩा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल इस तरह के 32 हजार 802 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जबकि 2020 में इनकी संख्या 29 हजार 379 थी। जैसे घरेलू हिंसा के मामलों में कमी आई है, लेकिन भू्रण हत्या के मामले बड़े हैं। पिछले साल 414 महिलाओं की हत्या, 525 दहेज को लेकर हत्या और 230 मामलों में हत्या का प्रयास किया गया। यह जानकारी गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विधायक कुणाल चौधरी के सवाल के लिखित जवाब में दी।