भारतीय खाद्य निगम में हिंदी दिवस का आयोजन
कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक(हिंदी)जग प्रसाद ने अपने सारगर्भित उदबोधन में बताया की हिंदी हमारी राजभाषा है और इसे राष्ट्रभाषा बनाने के लिए हमें प्रयत्न करना होगा।

भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ में आज 14 सितम्बर को “हिंदी दिवस” समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक(क्षेत्र) रजत शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिंदी दिवस समारोह का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान निगम के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई।

इस मौके पर महाप्रबंधक(क्षेत्र) रजत शर्मा ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी साथ ही कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई। साथ ही उन्होंने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में बताया कि हिंदी इस देश की सबसे सरल ,सहज तथा संपर्क भाषा के रूप में स्थापित हुई है। संविधान के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी है तथा लिपि देवनागरी है | इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने अभिभाषण में हिंदी के ऐतिहासिक पहलुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपना सरकारी कामकाज हिंदी में करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक(हिंदी)जग प्रसाद ने अपने सारगर्भित उदबोधन में बताया की हिंदी हमारी राजभाषा है और इसे राष्ट्रभाषा बनाने के लिए हमें प्रयत्न करना होगा। विविधतओं के बावजूद भी हिंदी भाषा हमें सभी से जोड़ कर रखती है साथ ही हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में हमारे कर्त्तव्यों का स्मरण कराया | उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी के प्रति संवैधानिक दायित्व का उपयुक्त रूप से अनुपालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वनाथ पाठक , उपमहाप्रबंधक (वित्त), बीजू बी, उपमहाप्रबंधक(लेखा), कांतिलाल पाथर, उपमहाप्रबंधक(भण्डारण), राजेश राव, उपमहाप्रबंधक(सतर्कता), विपिन त्यागी, उपमहाप्रबंधक(संविदा) तथा एच एच धरनी , उपमहाप्रबंधक (भण्डारण व मार्गक्षति) उपस्थित रहे |