कांग्रेस निकालेगी पद यात्रा ,रोज 10 किमी कि होगी पद यात्रा, हर विधानसभा छेत्र में 80 किमी की यात्रा होगी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि इस यात्रा  में प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा

कांग्रेस निकलेगी पद यात्रा ,रोज 10 किमी पद यात्रा होगी ,हर विधानसभा में 80 किमी की यात्रा होगी

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी परतियों ने अपने अपने तरीके से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस की भी प्रतिज्ञा यात्रा पिछले महीने सोनभद्र पहुँची थी जिसमे ” हम सात वचन निभाएंगे ” के तहत कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर किन बातों पर फोकस होगा उसको जनता के बीच बताने का काम किया गया था।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में चाचा नेहरू पार्क में संपन्न हुआ। बैठक में यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद एवं प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अशोक विश्वकर्मा मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा 14 नवंबर से 24 नवंबर तक 403 विधानसभा में निकाली जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई से करा रही है डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर दैनिक उपभोग की वस्तुएं लगातार महंगी हो जाने से आम जनता त्रस्त है इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा करने जा रही है जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा में 80 किलोमीटर पदयात्रा होगी प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा न्यूनतम 60 ग्राम सभाओं वादों से होकर गुजरेगी प्रत्येक विधानसभा में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी और सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य स्लोगन भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के साथ ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में लोगों से मिलकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा ओं को घर-घर वितरित किया जाएगा और प्रियंका गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सचिव जनपद प्रभारी अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि स्थानीय बाजार में शाम को एक रोजाना एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जाएगा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि इस यात्रा  में प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,सूबे की कानून व्यवस्था चिंता का सबब बनी हुई है। आज हम सोनभद्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आये है जिसके तहत अभी हमारी प्रतिज्ञा यात्रा सम्पन्न हुई है अब हमारी पद यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके तहत रोज 10 किमी कांग्रेस कार्यकर्ता चलेंगे और हर विधानसभा में 80 किमी की पद यात्रा करनी है। कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल व विपक्ष के 7 साल के कार्यकाल को जनता तक पहुचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे। मकसूद खान ने कहा कि आज देश बहुत नाजुक हालत से गुजर रहा है जहाँ विकास की जगह धर्म व जातियों को अगल अलग बांट कर केवल देश को अंधेरे में ढकेला जा रहा है इसी को जनता तक समझने के लिए कार्यकर्ताओ की टीम हर जिले में बनाकर भेजी जाएगी। जिन्ना वाले मुद्देपर मकसूद खान ने कहा कि जो लोग जिन्ना के विषय मे बात कर रहे है उन्ही से सवाल करिए हम लोगों की राय देश के विषय मे है पर जिन्ना जैसे लोग जो देश को बांटने का काम किये उनके विषय मे हम सोचते तक नही है।

संवादाता: मनोज सिंह राणा

Related Articles

Back to top button