कृषि अधिकारी से परेशान खाद व्यापारी हुए एकजुट
कृषि अधिकारी से परेशान खाद व्यापारी हुए एकजुट

सीतापुर जनपद के जिला कृषि अधिकारी के उत्पीडऩ से परेशान खाद व्यापारी लखनऊ पहुंचे। व्यापारियों ने राजधानी में आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। व्यापारियों ने सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी सतेन्द्र प्रताप सिंह और उनके अधीनस्थ कर्मचारी एमपी सिंह द्वारा खाद व्यापारियों के उत्पीडऩ की दास्ता सुनाई। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने खाद व्यापारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और कृषि
आयुक्त तक पहुंचाने तथा हर स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इस विषय को शासन के अधिकारियों एवं संबंधित मंत्री से मिलकर उठाएगा उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके कनौजिया, महासचिव अमित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष देश दीपक बाजपेई, कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति, सहायक महासचिव अजय पाल, सहायक सचिव लखविंदर सिंह, संगठन मंत्री अवनीश सिंह, विपनेश कुमार दीक्षित, राजेश यादव, रणधीर सिंह संधू, पिंटू तिवारी, विजय कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।