पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने दिया बसपा से इस्तीफा, सपा में जानें की अटकलें, बेटा आनंद सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

अंबिका चौधरी ने लिखा है कि साल 2019 को लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में उन्हें कोई दायित्व नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी में मैं उपेक्षित और अनुपयोगी हो गया हूं।

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले बसपा को एक और झटका लगा है। यूपी के बलिया जनपद में बड़ा राजनैतिक उलटफेर हुआ है। पूर्व मंत्री और बसपा केकद्दावर नेता अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वह वार्ड नंबर-45 सेजिला पंचायत सदस्य भी हैं। वहीं, थोड़ी देर बाद ही उनके पिता आनंद चौधरी नेभी बसपा छोड़ दी थी।

बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे गए अपने इस्तीफे में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने लिखा है कि साल 2019 को लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में उन्हें कोई दायित्व नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी में मैं उपेक्षित और अनुपयोगी हो गया हूं। मेरे पुत्र को सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा मायावती को भेज दिया है।

अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही  अंबिका चौधरी भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस विषय पर बोलते हुए सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर जिला पंचायत वार्ड नम्बर 45 के सदस्य आनन्द चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button