कौन हैं कमला हैरिस, जो अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की दावेदार हैं, कमला का भारत से है खास रिश्ता

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो-बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। अमेरिका के इतिहास में पहली बार कोई अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। अगर हैरिस उपराष्ट्रपति बनती हैं तो वे इस पद पर पहुंचने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी। साथ ही वे पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी।

कमला हैरिस का प्रारम्भिक जीवन
कमला देवी हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 मे ऑकलेण्ड, केलिफोर्निया, अमेरिका मे हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा ऑकलेण्ड के एक स्कूल से हुई और उनकी उच्च शिक्षा हावर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है। कमला हैरिस ने कानून की पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से की है। साल 2003 में कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को की वकील बनी थीं।
कमला हैरिस के नाना
कमला ने अपने एक साक्षात्कार में अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया था, कि उनके नाना गोपालन भारत के स्वतंत्रता से पहले ब्रटिश सरकार मे स्टेनोग्राफर थे। वह भारत मे चल रहे स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़े हुए थे।

कमला हैरिस की माँ
कमला की माँ का जन्म 7 अप्रेल 1938 में हुआ था। कमला हैरिस की माँ का नाम श्यामला गोपालन हैरिस है। उनकी 2 बच्चियां हैं। जिनका नाम कमला हैरिस और माया हैरिस है। कमला हैरिस की माँ भारत से अमेरिका गई थीं। और उन्होंने अमेरका की नागरिकता ली थी। कमला की माँ का जन्म तमिलनाडु के चैन्नई शहर में हुआ था। कमला हैरिस की माँ अमेरिका मे कैंसर शोधकर्ता थीं। उनकी माँ का 2009 में निधन हो गया था।
कमला हैरिस के पिता
कमला हैरिस के पिता डोनाल्ड हैरिस, जमैका मूल के निवासी है, जो इस समय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। जब कमला हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता का डाइवोर्स हो गया था।
कमला हैरिस की बहन
कमला हैरिस की बहन माया हैरिस ने भी कानून की पढ़ाई की। और आज वह अमेरिका में वकील है।