मैनपुरी में जमीनी रंजिश में गोलीबारी, दो लोगों की मौत
दोनो पक्षों में काफी समय से एक प्लाट को लेकर रंजिश चली आ रही थी। प्लाट पर टेम्पू खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गयी।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में जमीनी रंजिश में दो पक्षों में गोली चल गई। वारदात में दो लोगों की जान चली गयी है। दोनों मृतक अलग अलग पक्ष के है। काफी समय से दोनो पक्षों में एक प्लाट को लेकर रंजिश चली आ रही थी। प्लाट पर टेम्पू खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गयी। पुलिस ने दोनो पक्ष की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
वारदात थाना करहल इलाके के नगला खुण्डे गांव की है। यहां एक प्लाट को लेकर दो पक्षों श्रीकृष्ण पक्ष व नंदकिशोर पक्ष में काफी समय से विवाद चला आ रहा था। दोनो पक्ष प्लाट पर अपना अपना टेम्पो खड़ा कर रहे थे। बीती रात प्लाट पर टेम्पो खड़ा करने को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट हो गयी। इसके बाद नन्दकिशोर पक्ष ने श्रीकृष्ण पक्ष के श्रीकृष्ण के भाई देवेन्द्र 35 वर्ष को गोली मार दी, उसे गम्भीर हालत में सैफई ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद श्रीकृष्ण पक्ष ने नन्दकिशोर पक्ष के योगराज 65 वर्ष को गोली मार दी। योगराज की मौके पर मौत हो गयी। घटना में नन्दकिशोर पक्ष के 4 लोगों व श्रीकृष्ण पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ अलग अलग एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
मैनपुरी से संजय शर्मा की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है।
खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com