आज इन राशियों को उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार या कार्य क्षेत्र में किसी तरह की अनियमितता के कारण मेष राशि के जातकों को दिन की शुरुआत से ही कलह या फिर मनमुटाव बढ़ने का डर सता रहा है। दिन की शुरुआत में आप पिछली गलतियों से सबक लेकर उनमें कुछ सुधार करने का निर्णय ले सकते हैं लेकिन परिस्थितियों के कारण ऐसा करने में असमर्थ हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा मेहनत कराने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है और नई योजनाओं पर भी काम करना होगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों का आज अपने अधिकारियों से अनुबंध हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो वे आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुबह से ही आपको मामूली लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, इसे बनाए रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आपके पिता की मदद से आपके पारिवारिक व्यवसाय में कुछ मुद्दे आज आसानी से सुलझ जाएंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के लोगों के आज भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज सुबह से ही छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपके व्यवसाय में आते रहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आप जो कुछ भी घर में छिपाने की कोशिश करेंगे, वह विवाद का कारण बन सकता है। शाम के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से आपको बचना होगा वरना आपको पैसा आज कहीं फंस सकता है। आज आपके पैसों की आमदनी कम और खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति का संतुलन बिगड़ सकता है। शाम के समय आपकी सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। अतीत से निराशा और असफलता के कारण आप धर्म से विमुख हो सकते हैं। दिन के शुरुआती हिस्से में कुछ शांति रहेगी। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा आप तरह-तरह की उलझनों में उलझते जाएंगे, फिर भी कल के मुकाबले आज का दिन कुछ राहत का भी अनुभव करेगा। कार्यस्थल पर किसी पुराने संपर्क से मिली सहानुभूति जीवन में नई राह दिखा सकती है। व्यापारी वर्ग को अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के कुछ जातकों को आज संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। पूर्व में की गई किसी गलती के लिए आज पछताना पड़ेगा, लेकिन परिस्थितियों में सुधार आने से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए भी कर्मचारी आप पर निर्भर रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक आज किसी सरकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। माता या घर की महिलाओं का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रहने से घर में माहौल थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। हालांकि, आज आपको कोशिश करनी है कि आज किसी के साथ लेनदेन न करें। वरना आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय निराशाजनक विचारों से बचें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जिन जातकों का धन कहीं अटका हुआ है आज अपनों के सहयोग से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यवसाय में रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही न करें, वरना जिस कार्य से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसे टालने से मन निराश हो सकता है। आज व्यापार में लाभ के कई अवसर नजदीक आते ही रद्द हो जाएंगे। फिर भी किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और सही समय पर अपना काम करें। आज दोपहर बाद आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों को आज दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर तक तरह-तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप किसी कार्य को करने का प्रयास करेंगे तो आर्थिक कारणों से बाधाएं आएंगी। कार्यक्षेत्र में भी प्रतिस्पर्धियों का दबदबा रहेगा, जिससे आज का आर्थिक लाभ या तो अंतिम चरण में टल जाएगा या उम्मीद से काफी कम रहेगा। आज के दिन किसी भी तरह के नए काम में निवेश करने से बचें और न ही कोई नई वस्तु खरीदें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए कल की तुलना में आज का दिन राहत भरा रहेगा, सेहत में थोड़ा सुधार होगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। अधिक मेहनत वाला काम न करें। आज परिवार में पैतृक कारणों से अनबन रहेगी, शाम तक इसे नजरअंदाज करने का प्रयास करें, इसके बाद स्थिति अपने आप सुधरने लगेगी। आज व्यापार से जुड़ा कोई वादा समय पर पूरा न होने से मन में मानहानि का भय हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope