आज इन लोगों पर बरसेगी बजरंग बली की विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा और आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर ही जाएं क्योंकि आज यात्रा कष्टकारी हो सकती है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों का दिन आज अच्छा है। आप आज के दिन अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो वह आज फिर से खड़ा हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आज आप धर्म और अध्यात्म के मामलों और पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज किसी बात को लेकर आप अपने परिजनों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोगों को दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने घर की मरम्मत और साज-सज्जा पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं और इसके लिए आप अपने परिजनों से चर्चा भी करेंगे। आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपका जीवनसाथी आपसे खुश नज़र आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों को आज का दिन सावधानी से बीताना चाहिए। हर काम को सतर्कता और धैर्य के साथ पूर्ण करें। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफ़ा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज योग्य लोगों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और हर बाधा दूर होगी। यदि आपके भाई-बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लोग आज सुबह से ही हर मामले में सक्रिय रहेंगे। आज आप अपने सभी पुराने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सुबह से ही तैयार हो जाएंगे। अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे तो वह भी पूरा हो जाएगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ था तो आज वह भी मिल सकता है जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी और आज आप अपने परिजनों की सभी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों का दिन अनुकूल है। आज आप अपने भाई-बहनों की भी मदद करेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी मित्र के बहकावे में नहीं आना है अन्यथा भविष्य में आपका नुकसान हो सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज फिर भड़क सकता है। इससे आपको तनाव हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope