आज शिव कृपा रहेगी इनके साथ, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आज आप अपनी भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आपके काम में और आय में वृद्धि होगी। आज परिवार के लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और कारोबार में तरक्की के अच्छे योग हैं। शाम के समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि वालों का दिन शुभ है और आज राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और लोगों का सहयोग मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। शासन सत्ता का भरपूर लाभ मिलेगा और किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। अचानक किसी काम से आपकी दिनचर्या बदल सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों का दिन कार्यक्षेत्र में बेहतर तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा और सहकर्मी भी आपकी सलाह से काम करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें क्योंकि आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत रहेगी। आज आपको वही काम करना चाहिए जिसके पूरे होने की उम्मीद है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आज आप धर्म और अध्यात्म के मामलों और पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज किसी बात को लेकर आप अपने परिजनों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार और व्यवहार में संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम बनते नजर आएंगे। आप परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी। आसपास के लोगों से टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों को आज का दिन सावधानी से बीताना चाहिए। हर काम को सतर्कता और धैर्य के साथ पूर्ण करें। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफ़ा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज योग्य लोगों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और हर बाधा दूर होगी। यदि आपके भाई-बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से रोकना होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों की ग्रह दशा आज शुभ है। व्यापार में आप जोखिम उठा सकते हैं, जिसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, परेशानी आने पर आप धैर्य और अपने नरम व्यवहार से उसे ठीक कर लेंगे। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज कष्ट और बढ़ सकता है। आप किसी की मदद करेंगे।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope