आज इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले आज का दिन जीवनसाथी को मनाने में बिताएंगे। आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि के लोगों का दिन आज थोड़ा व्यस्तता में बीतगा। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। मित्रों के सहयोग से आज आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसकी खुशी मनाने के लिए आप पार्टी मूड में रहेंगे। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज रुक जाएं। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के लोग एक साथ नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और उसमें आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन आज ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्न होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोगों की किस्मत आज जरूर चमकेगी। सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे आपमें ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। आज सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग कुछ परेशानी में आ सकते हैं। सावधान रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लोगों का दिन अधिक शुभ नहीं है। आपके सलाह है कि अधिक निराश न हों। कुछ काम ऐसे होंगे जिससे आप निराश होंगे, लेकिन आपको अपने हौसले बुलंद रखने होंगे, तभी सफलता मिल पाएगी। आज आप अपने पिता की सलाह से संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करेंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आज कोई जोखिम उठाना पड़े तो ले सकते हैं, भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope