आज इन राशियों पर खूब बरसेगी शनि कृपा, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के लोगों को आज किसी मामले में शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपका यश बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन घबराएं नहीं। पिता के सहयोग से शाम तक वह तनाव समाप्त हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज उपहार और सम्मान मिलेगा। आज आपका ध्यान कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना पर केंद्रित रहेगा इसलिए पूरा दिन उसी उठापटक में बिजी रहेंगे। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों का दिन कार्यक्षेत्र में बेहतर तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा और सहकर्मी भी आपकी सलाह से काम करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें क्योंकि आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत रहेगी। आज आपको वही काम करना चाहिए जिसके पूरे होने की उम्मीद है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों को आज का दिन हर मामले में सावधानी से बिताना चाहिए। नौकरी में आपके शत्रु भी आपके सामने शुभचिंतक बनेंगे, लेकिन आपके पीछे खलल पैदा कर सकते हैं। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे। विद्यार्थी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई करें।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लोगों का दिन आज अनुकूल नहीं है। आज व्यापार में की गई मेहनत का फल न मिलने पर आप निराश नजर आएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम और सावधानी बरतनी होगी। व्यापार में जब भी लाभ की संभावना बनेगी तभी कुछ रुकावटें आएंगी इसलिए किसी को उधार देने से बचें। शाम को दोस्तों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के लोगों का दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आज आपकी सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज करें क्योंकि पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए नहीं तो कोई गलती हो सकती है इसलिए सोच समझकर ही सब कुछ करें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक से भंग हो सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ है। अगर आप अपने व्यापार में कोई जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। इसमें आपको अपने भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके खर्चे अधिक होंगे, आमदनी कम होगी, फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके परिवार में चल रहा विवाद धैर्य और आपके नरम व्यवहार से सुलझ सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope