आज कुछ ऐसा बीतेगा पूरा दिन, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों या अन्य लोगों से बहस करना भारी पड़ सकता है। दूसरे आज आपके अहंकार को स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे घर और बाहर अपमानित होने की स्थिति बन सकती है। रोजगार व व्यवसाय में तरक्की के लिए अधिक प्रयास नहीं करने पड़ेंगे, आपकी योजनाएं पूरी तरह सफल होंगी। जल्दबाजी के चक्कर में नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं, जल्दबाजी करने से बचें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उनको सफल होने में थोड़ा समय लगेगा। आलस्य की वजह से कार्यक्षेत्र में योग्यता होते हुए भी बहाना बनाकर काम से भागेंगे। लेकिन मनोरंजन के अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे, जिससे परिवार या किसी अन्य से अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी भूल का दुख होगा, फिर भी स्वभाव नहीं सुधरेगा। धन की आमद के लिए आज जुगाड़ की नीति अपनानी पड़ेगी, यह थोड़ी अधिक होगी, लेकिन तुरंत ही पारिवारिक और निजी सुख-सुविधाओं में खर्च हो जाएगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के लोग एक साथ नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और उसमें आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन आज ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्न होगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को आज संतान, जीवनसाथी और व्यवसाय के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। अपने बच्चों पर नजर रखें और उनके साथ समय भी व्यतीत करें। नौकरीपेशा लोग प्रलोभन में आकर अतिरिक्त आय करने के लिए गुप्त तरीके अपनाएंगे, उजागर होने पर उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा और निश्चित रूप से मान-सम्मान में कमी आएगी। किसी नजदीकी परिचित के प्रति ईर्ष्या की भावना से ग्रस्त रहेंगे, इससे किसी प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों का मन आज धार्मिक भावनाओं से भरा रहेगा। लेकिन दैनिक जीवन की व्यस्तता के कारण इसके लिए उपयुक्त समय नहीं निकाल पाएंगे। फिर भी जहां तक हो सके, कुछ पूजा अर्चना व दान-पुण्य अवश्य करेंगे। कार्य-व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन जिस उद्देश्य या इच्छा से आप कार्य करेंगे, इसके पूरा होने में संदेह रहेगा। पैसों से जुड़े मामले भाग दौड़ के बाद आधे पूरे होंगे, बाकी काम आश्वासन के साथ करना होगा। फिर भी आज आपको रोजाना के खर्चे चलाने से ज्यादा आमदनी होगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले आज धन लाभ के लिए किसी भी तरह की गुप्त योजना और अनैतिक कार्य करने से बचें। दिन के प्रारंभ से ही सिर दर्द या भारीपन का अनुभव होगा। सर्दी-जुकाम की शिकायत भी हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ की वजह से शरीर किसी न किसी रोग से पीड़ित हो सकता है। कार्य करने का उत्साह कम रहेगा, खराब स्वास्थ्य भी आलस्य बढ़ाएगा। फिर भी कार्यक्षेत्र में अधूरे कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से अनिच्छा से कार्य करना पड़ेगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर कार्यस्थल पर किसी से कहासुनी हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope