आज इन 5 राशियों पर महादेव की होगी विशेष दयादृष्टि, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले आज किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो ना लें क्योंकि आज लिए कर्ज को चुकाना मुश्किल होगा। अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सरकार द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी दोस्त का काफी समय से इंतजार कर रहे थे तो आज आप उससे मिल सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी और आपके कुछ नए अच्छे दोस्त भी बनेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

वृषभ राशि वालों को आज लाभ के लिए व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी से यात्रा करें क्योंकि चोट लगने का डर है। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें क्योंकि भविष्य में इससे आपको बड़ा लाभ होगा। शाम को किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के लोग एक साथ नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और उसमें आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन आज ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्‍न होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों में आज निडरता का भाव रहेगा और कठिन कार्यों को साहस के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी को कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। लोगों की भलाई के लिए दिल से आगे आएंगे लेकिन इसमें लोग आपकी सेहत को समझेंगे। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता मिलेगी। 

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। 

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है। 

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले आज बुद्धि और विवेक से कारोबार में नए आविष्कार करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो भविष्य में उसका भरपूर लाभ भी आपको मिलेगा। परिजनों द्वारा आपको धोखा मिलने की आशंका मिल रही है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको व्यापार के सिलसिले में अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। जिस पर आपका कुछ धन भी खर्च होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का कोई अधूरा काम लंबे समय से पड़ा हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने संतान के विवाह से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे म और आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रसन्न चित्त व्यक्ति होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में रात गुजारेंगे। आज आपको सामाजिक सम्मान भी मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। राजकीय क्षेत्र में भी आपकी ख्याति फैलेगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

Related Articles

Back to top button