आज इन राशियों के लिए शानदार रहेगा रविवार, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। आज आपके घर वाले आप पर अधिक भरोसा करेंगे, लेकिन काम में असावधानी बरतने से आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अगर आज आप अपने व्यवहार में नरमी रखेंगे तो किसी से भी आसानी से अपना काम निकलवा लेंगे। क्रोध करेंगे तो नुकसान ही होगा। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
वृषभ राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा मेहनत कराने वाला रहेगा। आज आपको लाभ के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है और नई योजनाओं पर भी काम करना होगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों का आज अपने अधिकारियों से अनुबंध हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो वे आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुबह से ही आपको मामूली लाभ मिलता रहेगा। हालांकि, इसे बनाए रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। आपके पिता की मदद से आपके पारिवारिक व्यवसाय में कुछ मुद्दे आज आसानी से सुलझ जाएंगे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के लोगों के आज भाइयों के सहयोग से रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज सुबह से ही छोटे-छोटे लाभ के अवसर आपके व्यवसाय में आते रहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज आप जो कुछ भी घर में छिपाने की कोशिश करेंगे, वह विवाद का कारण बन सकता है। शाम के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना पर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से आपको बचना होगा वरना आपको पैसा आज कहीं फंस सकता है। आज आपके पैसों की आमदनी कम और खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति का संतुलन बिगड़ सकता है। शाम के समय आपकी सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारियों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता लानी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की समस्या का समाधान होगा और आज आपको सरकारी मदद भी मिलेगी। शाम के समय अचानक लाभ के योग हैं।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के कुछ जातकों को आज संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं मिलने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। पूर्व में की गई किसी गलती के लिए आज पछताना पड़ेगा, लेकिन परिस्थितियों में सुधार आने से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन छोटे-छोटे कामों के लिए भी कर्मचारी आप पर निर्भर रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक आज किसी सरकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। माता या घर की महिलाओं का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रहने से घर में माहौल थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। हालांकि, आज आपको कोशिश करनी है कि आज किसी के साथ लेनदेन न करें। वरना आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय निराशाजनक विचारों से बचें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जिन जातकों का धन कहीं अटका हुआ है आज अपनों के सहयोग से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यवसाय में रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही न करें, वरना जिस कार्य से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसे टालने से मन निराश हो सकता है। आज व्यापार में लाभ के कई अवसर नजदीक आते ही रद्द हो जाएंगे। फिर भी किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और सही समय पर अपना काम करें। आज दोपहर बाद आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता काफी ज्यादा रहेगी। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ होगा और भाई-बहनों के सहयोग से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आज आपको यात्रा करनी है तो सावधानी से करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के व्यापारियों को आज लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय संतान संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी और लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा है तो अपने सामान और सेहत दोनों का ध्यान रखें।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope