पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी। भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं।
खरगे ने ट्वीट किया और लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी। एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री. एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। वहीं, राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि। देश की स्वतंत्रता व नव भारत के निर्माण में आपके अमूल्य योगदान का सम्पूर्ण राष्ट्र ऋणी है।
Tag: #nextindiatimes #jawaharlalneharu #tribute #deathanniversary