विवादों से घिरी ‘द केरल स्टोरी’, 32 हजार लड़कियों का आंकड़ा किया गया इतना..

मुंबई। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर खूब बवाल हो रहा है। फिल्म में उन महिलाओं की कहानी दिखाने का दावा किया गया है जिन्होंने इस्लाम कबूल किया और फिर इराक और सीरिया जाकर आतंकी संगठन ISIS जॉइन कर लिया।
इस फिल्म का टीजर नवंबर 2022 में लांच हुआ था। टीजर में दावा किया गया था कि केरल की 32 हजार हिंदू और ईसाई महिलाओं ने इस्लाम धर्म कबूल किया। इसके बाद इन्हें सीरिया ले जाकर आतंकी संगठन में शामिल करवाया गया। इसके अलावा ‘द केरला स्टोरी’ के टीजर में एक्ट्रेस अदा शर्मा को ये कहते हुए भी दिखाया गया था कि केरल की 32 हजार महिलाओं का धर्म बदलकर उन्हें सीरिया और यमन भेज दिया गया। अदा शर्मा फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया है, जो केरल के एक हिंदू परिवार की लड़की है। जिसका धर्म परिवर्तन करवाया गया और फिर उसका नाम पड़ा फातिमा।
सनशाइन पिक्चर्स ने ट्रेलर को भी टीजर की तरह ही यूट्यूब पर पोस्ट किया। लेकिन, इसमें एक बेहद चौंकाने वाली बात देखने को मिली। ट्रेलर के डिस्क्रिप्शन में वो दावा नहीं किया गया है जो टीजर के डिस्क्रिप्शन में किया गया था। ट्रेलर के डिस्क्रिप्शन में 32 हजार महिलाओं का आंकड़ा नहीं दिया गया है। इसमें महज तीन लड़कियों की कहानी दिखाने का दावा किया गया है।

फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम ले रहा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि केरल में 32000 महिलाओं ने इस्लाम कबूला, इस दावे को सच साबित करने वाले सबूत जमा करें और एक करोड़ रुपये ले जाएं। अब मुस्लिम लीग की केरल यूश कमेटी ने घोषणा की है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म में किए गए दावों के पीछे सबूत देने के लिए 4 मई को हर जिले में संग्रह केन्द्र खोले जाएंगे। इसमें कोई भी विवरण डाल सकता है।
Tag: #nextindiatimes #tkeralastory #dispute #record #trailer