अब सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे पंजाब के सरकारी दफ्तर, ये है वजह…

चंडीगढ़। पंजाब में गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए मंगलवार से दफ्तरों का समय बदल गया है। मंगलवार से सुबह साढ़े सात बजे से सरकारी दफ्तर खुल गए। अब पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। सीएम भगवंत मान भी समय से अपने आफिस पहुंचे।

सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी काफी होने वाली है। तीन महीनों के लिए यह अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। आफिस का समय बदलने से हर वर्ग के लोगों का बड़ा फायदा होगा। सुबह लोग आसानी से अपना काम कर पाएंगे। 21 जून से दिन बड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी तरह की बिजली कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोयले की कमी नहीं है। 35 दिन का कोयला पंजाब में एडवांस पड़ा हुआ है। अगर गर्मी बढ़ती तो इस फैसले को 15 जुलाई से आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-IPL 2023: मैच के बाद मैदान पर भिड़े विराट और गंभीर, जानें वजह

सीएम ने साफ किया कि इंडस्ट्री और घरेलू एरिया के लोगो को बिजली का कट सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं धान की बिजाई के लिए पूरा को 10 घंटे की भी दी जाएगी। किसानों को फायदा होगा। सीएम ने कहा की उनकी तरफ से दो बार सरकारी विभागों को रिमाइंडर भेजे गए थे। ऑफिस इस परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली बड़ा मुद्दा है। राज्य में बिजली की कमी नहीं है। अगर सरकार ने यह बिजली के लिए करना होता तो निर्णय पर अमल पहले ही कर लिया जाता। सीएम मान ने कहा कि एक दिन में सरकारी दफ्तरों से 350 मेगावॉट बिजली की खपत कम हो जाएगी। यानी कि एक महीने 16 से 17 करोड़ और ढाई महीनों में 40- 42 करोड़ का फर्क होगा। वहीं कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सीएम भगवंत मान ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कोई इस्तीफा नहीं भेजा है। मान ने कहा कि जालंधर चुनाव को लेकर ये सब कुछ किया जा रहा है ऐसी कोई बात नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #punjab #office #timing

Related Articles

Back to top button