आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको आज राज्य से भी विशेष सम्मान मिलता नजर आ रहा है। भौतिक उन्नति के योग अच्छे नजर आ रहे हैं। 

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

वृषभ राशि के लोगों का दिन आज थोड़ा व्‍यस्‍तता में बीतगा। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। मित्रों के सहयोग से आज आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिसकी खुशी मनाने के लिए आप पार्टी मूड में रहेंगे। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज रुक जाएं। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। 

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे परिवार के लोग एक साथ नजर आएंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और उसमें आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, लेकिन आज ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में तनाव हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्‍न होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले आज परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा में शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। यदि आज किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो सोच-समझकर ही करें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद कम ही है। व्यवहार में संयम और सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आसपास के लोगों से अनबन हो सकती है। 

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। 

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है। 

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि लंबे समय से चली आ रही थकान आज परेशान कर सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हर काम में हर फैसला सोच-समझकर लें। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। 

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

Related Articles

Back to top button