सिद्धार्थनगर में कई गांव बाढ़ की चपेट में, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे बसे इस गांव के बाहर जहां तक निगाह जा रही है बस पानी ही पानी दिख रहा है

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। राप्ती नदी का जलस्तर पिछले 3 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर है। जिले के इटवा, डुमरियागंज तहसीलों में दर्जनों गांव मैरुण्ड है और हजारों एकड़ खेत डूब चुके है। लोग गांव में कैद होकर रह गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन के लोग गांव में जा रहे हैं और घूम कर वापस आ जा रहे हैं। लेकिन कोई भी सरकारी मदद अभी तक ग्रामीणों को नहीं मिल सकी है।

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे बसे इस गांव के बाहर जहां तक निगाह जा रही है बस पानी ही पानी दिख रहा है। यहां के गाँव मैरुण्ड होकर टापू बन गए हैं। घरों में पानी घुसने से दर्जनों परिवारों को दूसरों के यहां शरण लेनी पड़ी है। प्रभावित ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नाव का ही सहारा है। ग्रामीण नाव या जान जोखिम में डालकर पानी में घुसकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

बाढ़ से जिले में सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। राप्ती नदी के किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से बाढ़ के पानी से गाँव पूरी तरह घिरा है। प्रशासन ने सुविधा के नाम पर नाव दिया है जो की आवाजाही के लिए पर्याप्त नहीं है। उन लोगों के घरों में पानी घुसने से बहुत दिक्कतों का सामना है। प्रशासन की ओर से अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। जिम्मेदार अधिकारी आते हैं और दौरा कर चले जाते हैं।

जिले में बाढ़ से उत्पन्न हालात और लोगों के मदद को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जिले में बाढ़ पर प्रशासन लगातार  नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित हर गांव में आबादी के हिसाब से नाव लगाई गई है। एनडीआरएफ की टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हलके के लेखपाल को फसल की क्षति का आकलन करने के लिए लगाया गया है। सरकार से उन्हें पूरी सहायता दी जाएगी। राहत सामग्री को लेकर उन्होंने बताया कि राहत सामग्री भी वितरित की जा रही है।

सिद्धार्थनगर से दीप कुमार यादव की रिपोर्ट

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

Related Articles

Back to top button