विद्यार्थी परिषद ने जावेद अख्तर का फूंका पुतला, माफी मांगने की करी मांग।

ओबरा में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबानी आतंकवादी संगठन से करने पर जावेद अख्तर का पुतला फूंका गया। वही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जावेद अख्तर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे माफी मांगने की मांग की।

पुतला फूंकने वाले पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा ओबरा नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में संयुक्त रुप से डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुतला दहन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री विपुल शुक्ला एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

सौरभ सिंह पंकज ने कहा की अगर जावेद अख्तर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से माफी नहीं मांगी तो उनका हम सब कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे और इस मां भारती की धरती पर इनके परिवार की एक भी फिल्म चलने नहीं देंगे। यह उनकी बहुत बड़ी गलती है वह अफगानिस्तान जाकर वहां का तालिबानी विवाद देख ले की भारत मे किस तरह लोकतंत्र है जहां अल्पसंख्यक समुदाय का सम्मान होता है।

छात्रसंघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी ने कहा यह कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग यदि हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊपर कोई भी निंदनीय टिप्पणी की तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्र निर्माता संगठन और उसके बारे में  निंदनीय टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक हैl

संवाददाता- मनोज सिंह राणा, नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स, सोनभद्र

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

Related Articles

Back to top button