सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज के बाढ़ प्रभावित गांव का सपा नेता रामफेर यादव ने किया दौरा, राहत सामग्री बांटी
सपा नेता रामफेर यादव ने कहा सपा मुखिया अखिलेश यादव का आदेश है कि हमेशा गरीबों जरूरतमंदों की मदद करें।

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में करीब 3 दर्जन गांव बाढ़ की चपेट हैं और हजारों एकड़ फसल बाढ़ में डूबी है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इटवा और डुमरियागंज तहसील है। इन तहसीलों में राप्ती नदी के सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। डुमरियागंज के कोहलवा, वीरपुर, बढ़िया, पडरियाजीत सहित एक दर्जन गांव बाढ़ से प्रभावित है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन से किसी भी गांव में किसी तरह की राहत सामग्री नहीं मिली है। ऐसे में समाजसेवी सपा नेता रामफेर यादव के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर उन्हें राहत सामग्री मिलने से लोगों को कुछ राहत मिली है और लोग काफी खुश हैं।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कोहलवा, वीरपुर में राहत सामग्री बांटने आए सपा नेता राम फेर यादव ने कहा कि वे जनपद से बाहर थे आने के बाद उन्हें बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में लोगों की परेशानी का पता चला वह जरूरी सामानों की 2 हज़ार राहत सामग्री किट बनवाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का आदेश है कि हमेशा गरीबों जरूरतमंदों की मदद करें। उन्हीं के आदेश का पालन वे कर रहे हैं और उनका यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा।
सिद्धार्थनगर से दीप कुमार यादव की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है