लगातार बढ़ रहा है समाजवादी पार्टी का कारवां, पढ़िए आज पार्टी में कौन शामिल हुआ?
गोरखपुर की भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव से भेंट की और शीघ्र ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई।


गाजियाबाद के साहिबाबाद से पूर्व बसपा विधायक अमर पाल शर्मा ने आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए अमर पाल शर्मा ने 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज नगर मंत्री भाजपा लखीमपुर खीरी रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलामंत्री लखीमपुर मनीष तिवारी को भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा मनीष तिवारी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई है और आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुटने का विश्वास दिलाया है।
आज गोरखपुर की भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव से भेंट की और शीघ्र ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई।
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है।