साजिश! पड़ोसन लड़की नाबालिग बच्ची को शौच के बहाने ले गई, घात लगाए लड़कों ने किया बलात्कार

परिजनों के अनुसार उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।

खबर यूपी के जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की है। यहां एक गाँव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनकी नाबालिग बच्ची को अपने साथ शौच के लिए ले गई जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव के परिजनों का आरोप है कि उसी के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उनकी नाबालिग बच्ची को अपने साथ शौच के लिए ले गई थी। जब बच्ची 2 घण्टे से भी ज्यादा का समय होने के बाद नहीं लौटी तो उसको खोजा गया। बच्ची बेहोश हालत में मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।

पीड़ित बच्ची के पिता के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोस में रहने वाली एक युवती दिन में एक बजे घर से शौच के लिए बुला ले गई थी। जब 2 घंटे के बाद भी उनकी पुत्री घर नहीं आई तो उसको ढूंढा गया। बच्ची एक खेत में खून से लथपथ बेहोश हालत में मिली। परिजन बच्ची को आनन-फानन में सीधे थाने ले गए जहाँ से उसे नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। होश में आने पर किशोरी ने बताया कि रजनी नाम की लड़की उसे गांव के रिश्तेदार दो युवकों प्रिंस व साहिल उर्फ छोटू के साथ बाइक पर बैठाकर समान कटरा की तरफ ले गई जहां कुंवरपुर मोड़ पर झाड़ियों में प्रिंस ने उसके साथ बलात्कार किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वारदात के संज्ञान में आने के बाद तत्काल ही मौके पर पुलिस पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर धारा 376 और पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मैनपुरी से संजय शर्मा की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है।

खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889

विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com

 

Related Articles

Back to top button