योगी सरकार का बड़ा फैसला, कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि की सड़क
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे। जब उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम लाया गया तो पूरा माहौल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू जी का नाम रहेगा… जैसे नारे लगाए जा रहे थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
इस बीच, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।
बता दें कि कल्याण सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित आवास में रखा गया था, जिसके बाद विधान भवन और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी अंतिम दर्शन हुए। आज अलीगढ़ के अतरौली स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अपने पुराने भाषण में उन्होंने कहा था कि उनका जीवन भाजपा को समर्पित है। उनकी अंतिम इच्छा है कि उनका पार्थिव शरीर भाजपा के झंडे में लिपटा हो। पार्टी ने रविवार को अंतिम दर्शन के दौरान यूपी भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह की इस इच्छा को भी पूरा किया।
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है