उत्तर प्रदेश सेतु निगम को मिली बड़ी कामयाबी, दूसरे राज्यों में पुल बनाने का मिला मौका!

उत्तर प्रदेश सेतु निगम को मिली बड़ी कामयाबी।
दूसरे राज्यों में पुल बनाने का मिला मौका, अब उत्तर प्रदेश सेतु निगम असम मे बनाएगा पुल।

बड़े अरसे के बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम को प्रदेश के बाहर बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, सेतु निगम असम में बनाएगा पुल
उत्तर प्रदेश सेतु निगम को असम में पुल बनाने के लिए प्रोजेक्ट मिला है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम को एक लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से किसी दूसरे राज्य में पुल बनाने का बहुत बड़ा (प्रोजेक्ट) काम मिला है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने के लिए प्रस्तावित 650 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का टेंडर उत्तर प्रदेश सेतु निगम को हासिल हुआ है।

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण का मानना है, कि इस (प्रोजेक्ट) काम के पूरा होने पर अन्य कई बड़े प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सेतु निगम को मिलने की उम्मीद है।

विश्व के दूसरे देशों की कंपनियों के साथ ही टाटा और देश की अन्य प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने इसके लिए टेंडर में हिस्सा लिया था। लेकिन अंत में उत्तर प्रदेश सेतु निगम को प्रोजेक्ट मिल गया।