क्षेत्रीय वन अधिकारी के ऑफिस में लगा ताला, क्षेत्रीय वन अधिकारी ऑफिस के लगा रहा हैं चक्कर।

राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण सवाईमाधोपुर के उप वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी को नहीं करने दे रहे कार्य।

धौलपुर जिले के वन्य जीव रेंज कार्यालय पर बीते सात दिन से ताला लगा हुआ हैं और रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण सवाईमाधोपुर के उप वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी को कार्य नहीं करने दे रहे हैं। उप वन संरक्षक द्वारा अपने ही विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी को गाली गलौज कर प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। उप वन संरक्षक द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी को निलंबित करने के बाद हाईकोर्ट ने निलंबन आदेश पर स्टे दे दिया है। हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ने जिले के वन्य जीव रेंज कार्यालय पर पहुंच कर 16 जुलाई 2021 को कार्यग्रहण कर लिया, लेकिन उप वन संरक्षक सवाईमाधोपुर ने 16 जुलाई की दोपहर को कार्यालय सर ताला लगवा दिया, इसके बाद से ही क्षेत्रीय वन अधिकारी रोजाना कार्यालय पहुंच जाते हैं और कार्यालय में ताला लगा होने पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण सवाईमाधोपुर के उप वन संरक्षक की दबंगई का एक मामला सामने आया है। ओहदे और पद का दुरुपयोग कर धौलपुर जिले के वन्य जीव रेंज कार्यालय पर तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी को प्रताड़ित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी जोधराज सिंह राजावत ने बताया कि उसका राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण क्षेत्र सवाईमाधोपुर के धौलपुर रेंज में पोस्टिंग है। पिछले लंबे समय से जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर रहा हूं। लेकिन राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण सवाईमाधोपुर के उप वन संरक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा उसे 29 जून 2021 को बिना नोटिस और कारण बताए हुए निलंबित किया था। निलंबन के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया। राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 जुलाई 2021 को निलंबन आदेश पर स्टे दे दिया।

निलंबन पर स्टे मिलने के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी राजावत ने 16 जुलाई 2021 को धौलपुर के वन्य जीव रेंज कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन कर लिया, जिससे वे उप वन संरक्षक अनिल यादव बौखला गए और कार्यालय पर ताला लगवा दिया। साथ ही कार्यालय पर तैनात अन्य कर्मचारियों को इधर उधर रेंज में ड्यूटी पर लगा दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जोधराज सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उप वन संरक्षक द्वारा मोबाइल फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी बंद कार्यालय के रोजाना चक्कर लगा रहा है। लेकिन उप वन संरक्षक की दबंगई ऐसी है कि हाईकोर्ट के आदेश भी उसके सामने बौने साबित हो रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए उप वन संरक्षक ने अपने पद का दुरुपयोग कर क्षेत्रीय वन अधिकारी को मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है।

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

Related Articles

Back to top button