समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जिले से जीत का दावा

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हमारे पास 20 की संख्या में सदस्य हैं। कुल 16 जिला पंचायत सदस्य चाहिए

यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करके राजनीति में चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। मैनपुरी के वॉर्ड संख्या-8 से सदस्य जिला पंचायत मनोज यादव को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर इसकी घोषणा की। वहीं इसके बाद सपा समर्थकों ने फूल-मालाओं से मनोज यादव का स्वागत किया।  

प्रत्याशी घोषित करने के बाद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हमारे पास 20 की संख्या में सदस्य हैं। कुल 16 जिला पंचायत सदस्य चाहिए। चुनाव के लिए हमारे पास 4 अधिक सदस्य हैं। आगामी चुनाव में हमारा प्रत्याशी ही विजयी होगा। इस पर प्रत्याशी मनोज यादव ने बताया कि मैं चुनाव जीतने के बाद सभी को साथ लेकर चलूँगा और पार्टी मेरे साथ है। समाजवादी पार्टी इस बार भी चुनाव जीतने जा रही है।  

मैनपुरी से संजय शर्मा की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button