मैनपुरी में इटावा रोड पर हादसा, रोडवेज की बस ट्रक से टकराई, परीक्षा देने जा रहीं 14 एनसीसी की छात्राएं घायल
घायलों में 14 एनसीसी कैडेट की छात्राएं भी घायल हुईं है वहीं 6 यात्रियों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है


मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर एक रोडवेज की बस में सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में बस में सवार लगभग 19 यात्री घायल हो गए इन घायलों में 14 एनसीसी कैडेट की छात्राएं भी घायल हुईं है वहीं 6 यात्रियों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी जिसके बाद सूचना मिलते ही एसडीएम किशनी ने पुलिस बल के साथ हादसे की जगह का निरीक्षण किया।
वहीं सभी घायलों को तत्काल ही इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया आपको बता दें कि ये रोडवेज की बस इटावा से फतेहगढ़ जा रही थी जिसमे एनसीसी की छात्राएं भी सवार थीं तभी जैसे ही ये बस मैनपुरी की किशनी थाना क्षेत्र में पहुँची तभी ये हादसे का शिकार हो गयी।
मैनपुरी से संजय शर्मा की रिपोर्ट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े