लखीमपुर खीरी में हुआ वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन, पत्रकारों के लिए चलाई गई योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में अपर महानिदेशक आरपी सरोज ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता की जानकारी दी।


सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार, लखीमपुर खीरी में वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, अपर महानिदेशक, (प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो/दूरदर्शन/रीजनल आउटरीच ब्यूरो) आरपी सरोज, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय व अम्बरीश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया।

जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क प्रयोग की अनिवार्यता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जिले में 10 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए। जिनमें छह ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। वहीं चार ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही शुरू किए जाएंगे। जिन पर कार्य चल रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज का भी कार्य शुरू हो चुका है। वैक्सीनेशन ही कोविड से बचाव है। उन्होंने कोविड-19 की आगामी संभावित लहर के चलते की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। जल्द ही ओयल के मोतीपुर में स्थापित 200 बेडेड एमसीएच हॉस्पिटल में आरटी पीसीआर लैब की स्थापना की जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में अपर महानिदेशक आरपी सरोज ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार पत्रकारों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ ही पत्रकारों के कल्याण के लिए नित नए कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जर्नलिस्ट वेलफेयर स्कीम के जरिए पत्रकारों की आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवारी जनों को 05 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है।

कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया एवं संचार अधिकारी सुंदरम चौरसिया ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने जिले में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति के विषय में विस्तार से बताया। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक एक कर रेखांकित किया। सरकार गरीबों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं क्रियान्वित कर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के प्रयासों से वयोश्री योजना हेतु जिले का चयन किया गया। इस योजना के जरिए 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्धजनों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वही एडिप योजना के जरिए दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। पत्रकार एनके मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अपर महानिदेशक आरपी सरोज ने आभार ज्ञापित किया।
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है
खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com