मंहगाई के विरोध में महिलाओं का अनौखा प्रदर्शन किया, हाईवे पर चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध किया
महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्दि दीक्षित ने इस विषय पर बोलते हुए बताया कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार काबिज हुई है तभी से महंगाई आसमान छू रही है।


राजस्थान के धौलपुर जिले में महिला कांग्रेस कमेटी ने देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में अनौखा प्रदर्शन किया है। महिलाओं ने हाईवे पर चूल्हे पर रोटी बनाकर मंहगाई का विरोध किया है। ये महिलाएं देश में लगाकार बढ रहीं तेल, डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। केंद्र सरकार को निकम्मी और गैर जिम्मेदार बताते हुए महिलाओं ने तेल के दामों में कमी करने की मांग की है।
महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्दि दीक्षित ने इस विषय पर बोलते हुए बताया कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार काबिज हुई है तभी से महंगाई आसमान छू रही है। गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग एवं अभावग्रस्त परिवारों पर सबसे ज्यादा इसका असर देखा जा रहा है। सत्ता में आने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई ने आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। वर्तमान हालात काफी जटिल होते जा रहे हैं। रोजगार खत्म हो रहे हैं। महंगाई की मार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महिलाओं ने कहा है कि केंद्र सरकार लगातार तेल, डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ा रही है। जिससे गरीब परिवारों के घरों का बजट बिगड़ चुका है। लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब परिवारों की आजीविका भी चलना मुश्किल हो रहा है। इस दयनीय दशा की सीधी जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा सरकार को जाती है।

(समृद्धि दीक्षित जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल)
इसके साथ ही राजस्थान प्रदेश की महिला अध्यक्ष रेहना रियाज के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के नेता एवं संगठन पदाधिकारी 7 जुलाई से 17 जुलाई तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेसी बड़ा आंदोलन भी करेंगे।
धौलपुर से राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े