भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने गहलोत सरकार पर बोला हमला महंगाई पर नाकाम रही सरकार।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने गहलोत सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं करने का लगाया आरोप। राजस्थान में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा 10 रूपये अधिक तेल के हैं दाम। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो गायब होने पर मिश्रा ने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं, राजे देश की नेता हैं। मोदी सरकार ने राजस्थान सरकार को वेंटिलेटर दिए, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनको खराब बताया।

      धौलपुर जिले के दौरे पर रही भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा का जिले के भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर तीखे प्रहार किए। मिश्रा ने गहलोत सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं करने पर नाकाम बताया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो गायब होने पर भाजपाइयों में चर्चा का विषय रहा।

     धौलपुर की रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा निजी दौरे पर शनिवार को पहुंची थी। इस दौरान मिश्रा का शहर विधायक शोभारानी कुशवाह, जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा समेत तमाम भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रेस वार्ता के दौरान पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसका कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। धौलपुर उनकी जन्मभूमि है। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर राजस्थान से ही राजनीति की शुरुआत की थी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारी और हर नेता का कर्तव्य बनता है कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज तक पहुंचाएं। महामारी के दौर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जान की बाजी लगाकर आमजन की सेवा की थी। भारतीय जनता पार्टी का मूल स्वभाव सेवा करना होता है। महामारी के कारण आर्थिक मंदी पूरे विश्व में हावी हुई है। जिसका असर भारत देश में भी देखा जा रहा है।

     पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना राष्ट्रीय स्तर की बात है। इसका प्रधानमंत्री और भाजपा कुछ नहीं कर सकती है। लेकिन राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम कम करने चाहिए। राजस्थान में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा 10 रूपये अधिक तेल के दाम है।

      मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी के दौर में बेहतरीन प्रबंध किए थे। मोदी सरकार ने राजस्थान सरकार को वेंटिलेटर दिए थे, लेकिन उनको खराब बता दिया गया। उसके अलावा अशोक गहलोत सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं और प्रदेश की जनता त्रस्त हो रही है। महंगाई पर कमांड करना राज्य सरकार का काम होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कोष भरा हुआ है। कांग्रेस सरकार झूंठी एवं फ्री की घोषणाएं करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सशक्तिकरण पर बात करती हैं। भारत देश की पहचान विश्व के पटल पर हुई है। आज विश्व की कंपनियां भारत में कारोबार करने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। कई जगह उनका स्वागत हुआ और पल्लवी गोस्वामी ने उनको तस्वीर देकर सप्रेम भेंट की और उनका जोर से स्वागत किया

      प्रेस वार्ता में पोस्टर में से पूर्व मुख्यमंत्री का फोटो गायब होने पर मीडिया के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। वसुंधरा राजे आदरणीय और सम्माननीय है। उनकी उनसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुलाकात होती रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा और पूरे देश की राजनीति को देख रही है।

संवाददाता- राकेश गोस्वामी, धौलपुर राजस्थान

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े

Related Articles

Back to top button