आइये जानते है बिहार में किस मंत्री को किस विभाग का दायित्व मिला है-नीतीश मंत्री मंण्डल

जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी उपमुख्‍यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार के अलावा 14 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। को सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगलवार को नवगठित सरकार की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। विभागो के बटवारें में मंगल पांडेय को स्वास्थ्य तो अशोक चौधरी को भवन निर्माण मंत्रालय दिया गया है। साथ ही बैठक में 23 से 27 नवंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर मुहर लगा दी गयी है। इसी दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी। यह शपथ उन्हें प्रोटेम स्पीकर द्वारा दिलायी जायेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाएंगे।

बिहार में किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय को अपने ही पास रखा है

  1. तारकिशोर प्रसाद- वित्त, वाणिज्य और पर्यावरण मंत्रालय, इसके अलावा उन्हें वे सभी विभाग भी मिले हैं जिनका कार्यभार पहले डिप्टी सी0एम0 सुशील कुमार मोदी के पास था।
  1. रेणु देवी- महिला कल्याण मंत्रालय
  2. मंगल पांडेय- स्वास्थ्य और पथ निर्माण मंत्रालय
  3. मेवालाल चौधरी- शिक्षा मंत्रालय
  4. अशोक चौधरी- भवन निर्माण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय
  5. विजय चौधरी- ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग
  6. मुकेश सहनी- मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्रालय
  7. विजेंद्र यादव- ऊर्जा, निबंधन व उत्पाद मंत्रालय
  8. जीवेश कुमार- पर्यटन, श्रम संसाधन, खनन मंत्रालय

10-संतोष सुमन- लघु जल संसाधन मंत्रालय

11-शीला कुमारी- परिवहन मंत्रालय

13-रामप्रीत पासवान: लोक स्‍वास्थ्‍य अभियंत्रण

14-रामसूरत राय: रेवेन्‍यू, कानून

Related Articles

Back to top button