सोनभद्र के ओबरा पॉवर प्लांट में वेतन ना मिलने से नाराज मजदूरों का हंगामा, प्लांट का गेट बंद कर जाम लगाया
लगभग 15 दिनों से मजदूर आन्दोलनरत हैं पर सी प्लांट का काम कर रही दुसान के किसी अधिकारी ने मजदूरों की सुध तक नहीं ली जिससे आज मजदूर भड़क गए और सड़क को ब्लाक कर जाम लगा दिया


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के ओबरा में कोरिया के दुसान कम्पनी के द्वारा बनाई जा रही 1320 मेगावॉट की विधुत परियोजना में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब सैकड़ो मजदूरों ने सी प्लांट का काम रोककर हड़ताल पर चले गए। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों ने उन्हें कई महीनों का वेतन नहीं दिया है। इसी वजह से नाराज होकर मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और धरने पर बैठ गए साथ ही मजदूरों ने सी प्लांट में जाने वाला रास्ता भी ब्लाक कर दिया।
लगभग 15 दिनों से मजदूर आन्दोलनरत हैं पर सी प्लांट का काम कर रही दुसान के किसी अधिकारी ने मजदूरों की सुध तक नहीं ली जिससे आज मजदूर भड़क गए और सड़क को ब्लाक कर जाम लगा दिया। आज सुबह 7 बजे से मजदूर काम बंद कर 11 बजे तक धरने पर बैठे रहे पर कोई आला अधिकारी मजदूरों से बात करने के लिए नहीं आया।
मामला जब जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के संज्ञान में आया तो जिलाधिकारी ने तत्काल आदेश देकर ओबरा एसडीएम व श्रम अधिकारी मौके पर भेज दिया। इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है और तत्काल ओबरा एसडीएम व श्रम अधिकारी को मौके पर भेजकर मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा कराने के आदेश दे दिए गए हैं। जिन मजदूरों का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उनका रजिस्ट्रेशन करवाने का काम किया जाएगा।
सोनभद्र से मनोज सिंह राणा की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े