एनएच-3 पर हादसा, वाहन की टक्कर लगने से 3 कांवड़िए घायल
जानकारी के अनुसार कांवड़ियों का एक जत्था उत्तर प्रदेश से कांवड़ भरकर मुरैना मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। कांवड़ियों का जत्था धौलपुर एनएच-3 पर कैंथरी रिसोर्ट के पास पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी


उत्तर प्रदेश से कांवड़ भरकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे कांवड़ियों में एनएच-3 पर कैंथरी रिसोर्ट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीन कांवड़ियां घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कांवड़ियों का एक जत्था उत्तर प्रदेश से कांवड़ भरकर मुरैना मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। कांवड़ियों का जत्था धौलपुर एनएच-3 पर कैंथरी रिसोर्ट के पास पहुंचा ही था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें रामबली राठौर पुत्र नेतराम निवासी मुरैना, माधो सिंह पुत्र बोधल सिंह मुरैना एवं धीरज पुत्र अशोक निवासी मुरैना घायल हो गए। इस घटना से कावड़ियों में अफरा तफरी मच गई और घायल कावड़ियों जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
धौलपुर से राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है