टोक्यो ओलंपिक 2020: Neeraj Chopra ने जीता गोल्ड मेडल, Modi-Akhilesh-Lata Mangeshkar सहित कई सेलेब्स ने दी बधाई
2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद भारत का ये पहला गोल्ड मेडल है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल सातवां पदक है।


टोक्यो ओलंपिक में भारत को आज एक बड़ी ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया है। क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरज अपने ग्रुप में सबसे ऊपर रहे थे। बता दें कि 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद भारत का ये पहला गोल्ड मेडल है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल सातवां पदक है।
नीरज के गोल्ड मेडल जीतते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सेलेब्स भी नीरज के गोल्ड जीतने पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या लिखा?
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है
खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889