मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर दी जा रही हैं बधाईयां

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों को एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। फोटो में विराट ने लिखा है, ‘तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में’। इस फोटो के शेयर होते ही क्रिकेट जगत से तमाम लोगों ने और विराट के फैन्स ने उनको बधाई दी है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बनने वाले हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से गुड न्यूज शेयर की और बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नया मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए यह गुड-न्यूज सबको दी। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। क्रिकेट जगत से तमाम लोगों ने विराट और अनुष्का को इसके लिए बधाई दी है।

विराट कोहली इन दिनों यूएई में हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस वर्ष का आईपीएल यूएई में खेला जाना है। उनको अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेना है। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के कप्तान हैं और वह 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेंगे।

इस पोस्ट के साझा होते ही सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button