मोका चक्रवात की बढ़ी स्पीड, बांग्लादेश में हाई अलर्ट, जानें कब कहां देगा दस्तक

डेस्क। बांग्लादेश में ‘बेहद खतरनाक’ चक्रवात ने दस्तक दी है। चक्रवात ‘मोका’ करीब 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि तूफान बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती कॉक्स बाजार जिले को प्रभावित कर सकता है जहां दस लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं।
डब्ल्यूएमओ के प्रवक्ता क्लेयर नुलिस ने जिनेवा में कहा, ‘यह एक बहुत ही खतरनाक चक्रवात है और यह तेज हवाओं से जुड़ा है। चक्रवात के दस्तक देने और उसके बाद लाखों लोगों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। चक्रवात से आठ से 12 फुट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। उत्तरी म्यांमार के निचले इलाकों में बाढ़, भूस्खलन की आशंका है। चटगांव बंदरगाह को अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें –भयानक चक्रवाती तूफान में बदला ‘मोका’, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक और इसरो वायुमंडल के समुह निदेशक डॉ एम एम अली के अनुसार समुद्र की सतह का तापमान बढ़ा है। इसी वजह से अब चक्रवात तेज गति से तीव्र हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण न सिर्फ समुद्र की गर्म सतह है बल्कि समुद्र की बढ़ती गर्मी भी है। पहले सिस्टम को तूफान बनने में दो से तीन दिन लगते थे, अब एक दिन में यह डिप्रेशन से चक्रवाती तूफान में बदल जाता है।
यह भी पढ़ें –भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, इस दिन बारिश के आसार
चक्रवात मोका जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है इसकी शक्ति भी बढ़ रही है। आईएमडी के अनुसार मोका में हवाओं की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को भी पार कर सकती हैं। इसकी वजह से रविवार को मणिपुर, नागालेंड और दक्षिण असम में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार मोका के लिए अभी स्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं। हिंद महासागर में मई में साइक्लोन सबसे अधिक आते हैं। अब जलवायु परिवर्तन की वजह से इन तूफानों की तीव्रता बढ़ी है। इसकी वजह दुनिया के गर्म होने को बताया जा रहा आईपीसीसी लेखक डॉ रॉक्सी मैथ्यू कोल के अनुसार समुद्र के उपर मौसम की स्थिति चक्रवती तूफान को मजबूती दे रही है।
Tag: #nextindiatimes #Moka #cyclone #rain #highalert