सिंह और कन्या राशि के लिए आज होगा धन लाभ का दिन, पढ़ें राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा में सफलता प्राप्‍त होगी। दोपहर बाद किसी अधिकारी से विवाद होने पर तनाव बढ़ सकता है। सांयकाल के समय किसी योजना के पूर्ण होने से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

वृष राशि के लोगों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। आज किसी अधिकारी से या फिर व्यापारी से अनबन हो सकती है। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु खरीदेंगे या फिर उपहार में मिल सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और आपके योगदान की सराहना होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ नहीं दे रहा है और आज आप किसी मामले में अपने मन के अनुसार परिणाम न मिलने की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है। किसी नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी और आपके पुण्‍य कार्यों का शुभ फल आपको प्राप्‍त होगा। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं और आपका खर्च भी हो सकता है।


कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको धन के मामले में मिलेजुले फल देने वाला होगा। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रोजगार के संबंध में शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। आज आपके क कुछ संकल्पित कार्य सिद्ध होने पर मन प्रसन्‍न होगा।


कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों के लिए शुभ योग बन रहे हैं और आज आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं और अपने काम पर फोकस करें। मन प्रसन्न रहेगा और मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन प्रसन्न होगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। 


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। 


धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है। 


मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है।


कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आज आपको किसी खास सफलता के मिलने से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ लग सकता है और आपके पैसों की वजह से रुके कुछ कार्य पूर्ण हो सकते हैं। दिन के उत्तरार्द्ध में आपको किसी फंसी पेमेंट की प्राप्ति हो सकती है। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय परिवार के साथ मौज में बीतेगा।


मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। आज का दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर का आरंभ किया है उन्‍हें आज लाभ होगा। आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

Related Articles

Back to top button