कांग्रेस को बहुमत मिलते देख भावुक हुए डीके शिवकुमार, कही ये बात…

कर्नाटक। रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए कर्नाटक में सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस 124 सीटें और भाजपा 70 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है।

ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 130 सीटें और भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 22 सीटों पर आगे है।

राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था। सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे।

कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता देख मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता की जीत है। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

Tag: #nextindiatimes #congress #victory #karnataka

Related Articles

Back to top button