नालंदा में दोबारा फायरिंग से फिर बिगड़े हालात, मर्डर के बाद लगाया गया कर्फ्यू

नालंदा। बिहार के नालंदा में गोलीबारी के बाद 144 हटाकर कर्फ्यू लगाना पड़ा। सासाराम में तो अमित शाह के रैली को रद्द करना पड़ा। दोनों जिलों में इंटरनेट को भी बंद रखा गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पटना पुलिस मुख्यालय से भी हालात पर नजर रखी जा रही है।

दरअसल, गुरुवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारी पत्थरबाजी और बवाल हुआ था। हालांकि, प्रशासन की ओर से जल्द ही स्थिति को संभालने की कोशिशें हुई। जिसके चलते शुक्रवार को हालात सामान्य रहे। राज्य पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि सासाराम और बिहार शरीफ में ‘सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है।’ नालंदा के बिहार शरीफ में हुई हिंसा के मामले में 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

बिहार शरीफ में एक शख्स गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तुरंत ही उसे पटना रेफर कर दिया। दो और लोगों के सामान्य रूप से घायल होने की सूचना है। वैसे, नालंदा लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है। साथ ही माइक से अनाउंस भी किया गया कि इलाके में कर्फ्यू लगा दी गई है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में की अपील बिहार पुलिस के ट्विटर हैंडल से लगातार की जा रही है। डीएम-एसपी खुद क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही है।

Tag: #nextindiatimes #sasaram #bihar #firing

Related Articles

Back to top button