कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर राहुल गांधी ने क्या कहा, पढ़ें यहां

कर्नाटक। कर्नाटक चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और इस चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस इस राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर वार-पलटवार देखने को मिला था।
कर्नाटक की जीत के बाद राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए राहुल ने कहा, ‘कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।’
उधर प्रचंड बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया। दिल्ली में पार्टी दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजा कर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाइयां बांटते, पटाखे फोड़ते कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित तमाम नेताओं को चुनाव परिणाम के रुझानों के बाद जश्न मनाते देखा गया।
वहीँ दूसरी तरफ भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हार स्वीकर करते हुए कहा, “हम उन लोगों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने पार्टी और हमारी दृष्टि का समर्थन किया और हम अपने सभी कार्यकर्ताओं के भी आभारी हैं जिन्होंने पार्टी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
Tag: #nextindiatimes #congres #rahulgandhi #karnataka