चैत्र नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरु, बन रहा दुर्लभ योग

भोपाल। राजधानी में चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरु हो गई हैं। मंदिरों में चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से वासंतिक व चैत्र नवरात्र शुरु हो जाते हैं। आदिशक्ति की उपासना के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की जाती है।
वर्ष भर में कुल चार नवरात्र आते हैं, जिसमें शारदीय और चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरु हो रहे हैं जो 30 माच्र तक चलेंगे। चैत्र नवरात्र शुरु होने के साथ ही नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत भी शुरु हो जाता है। पंडित रामसजीवन दुबे के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व बहुत शुभ योग में शुरु होने जा वाला है। चैत्र नवरात्र पर बेहद ही दुर्लभ योग बन रहा है। इस बार चैत्र नवरात्र के शुरु होने पर शुक्ल और ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है। पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर ब्रह्म योग सुबह नौ बजकर 18 मिनट से शुरु हो जाएगा जो 23 मार्च तक रहेगा। वह दूसरा शुभ योग शुक्ल योग का निर्माण 21 माच्र की सुबह 12 बजकर 42 मिनट से शुरु होकर 22 मार्च तक रहेगा।
हिंदू पंचांग में बताया गया है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 21 मार्च 2023 सुबह 10:02 पर होगा और इसका समापन 22 मार्च 2023 रात्रि 8:20 पर हो जाएगा। ऐसे में घटस्थापना 22 मार्च 2023 को किया जाएगा। इस विशेष दिन पर घटस्थापना मुहूर्त सुबह 6:29 से सुबह 7:39 तक है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन शुक्ल योग और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। ब्रह्म योग 22 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट से 23 मार्च सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और शुक्ल योग 21 मार्च को रात्रि 12 बजकर 42 मिनट से अगले दिन सुबह 9 बजकर18 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन शुभ योग में पूजा-पाठ करने से साधक को इच्छापूर्ति का आशीर्वाद मिलता है और सभी दुख दूर हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार घटस्थापना के लिए साधक का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए और कलश की स्थापना ईशान कोण में ही करनी चाहिए।
Tag: #nextindiatimes #navratri #devotees #ChaitraNavratri #preparation #festival #religion #worship #goddess #durga