UP Assembly Election 2022: कल से 3 दिन तक लखनऊ में रहेंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा शेड्यूल
तीन दिनों के लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और राज्यों के विभिन्न हिस्सों के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 16 जुलाई से लखनऊ के 3 दिन के दौरे पर रहेंगी।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद तैयारी के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर रही हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में जोरदार तैयारी के साथ उतरने की वर्चुअल तैयारी देख चुकीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब धरातल का सच परखना चाहती हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठक करने के बाद उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब कल से यूपी के दौरे पर रहेंगी। पहले उनका यह दौरा 14 जुलाई से शुरू होने वाला था। तीन दिनों के लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और राज्यों के विभिन्न हिस्सों के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।
पार्टी की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
विभिन्न स्थलों आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन,विधानसभा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों व जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक
किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक
दूसरे दिन 17 जुलाई को श्रीमती प्रियंका गांधी की अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात
भर्ती घोटाले,रुकी हुई भर्तियों,प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक
फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक।
देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME…
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है
खबरों के लिए हमसे संपर्क करें- +91-9044323219, +91-522-3568889
विज्ञापन के लिए संपर्क करें- contact@nextindiatimes.com