जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपाइयों का धरना
भाजपा विधायक जसवंत सिंह ने बताया कि सरकार दो भागो में बंटी हुई है। नेता एक दूसरे को खुश करने के चक्कर में लगे हुए हैं।


राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में आज भाजपा के विधायक और पदाधिकारियो ने जिले की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर धरना दिया। भाजपाइयों ने कहा है कि जिले की हालात खराब है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। जिले में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आमजन भयभीत है। राजनीतिक दबाब में झूंठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है।
आमजन और कार्यकर्ताओं को धमकाने का कार्य हो रहा है। राजनेतिक रूप से लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिले भर में आज माफियाराज प्रतीत हो रहा है। पीड़ित व्यक्ति अपनी वेदना प्रशासन तक पहुचाने में भी भयभीत हैं। जिले में एसपी और कलक्टर को ट्रांसफर होने का डर लगा रहता हैं जिससे वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं। चौतरफा लूट मची हुई है। लोगो को झूंठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। जिले में राजनीतिक संरक्षण में अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। दलित अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई हैं। प्रशासन ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को नहीं सम्भाला और कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो मजबूरन भाजपा को सड़क पर आंदोलन करना पड़ेगा।
भाजपा विधायक जसवंत सिंह ने बताया कि सरकार दो भागो में बंटी हुई है। नेता एक दूसरे को खुश करने के चक्कर में लगे हुए हैं। सरकारी विभाग के जो ठेके होते हैं वह यहां के क्षेत्रीय एमएलए अधिकारियो को घर पर बुला कर ठेका लोगों को दिए जा रहे हैं। भाजपा सरकार आई तो इन कार्यो की जांच कराएगी। जिले में कोई भी सुनने वाला नहीं हैं। कलक्टर और एसपी को डर लगता हैं कि मेरा ट्रांसफर ना हो जाए।
जिले की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए विधायक शोभारानी कुशवाह ने बताया कि जिले बहुत अत्याचार बढ़ गए हैं जो भी शिकायत करने जाता हैं उनको बिठा दिया जाता हैं। इस आवाज को विधानसभा में उठाया जाएगा।
धौलपुर से राकेश गोस्वामी की रिपोर्ट, नेक्स्ट इंडिया टाइम्स
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप YouTube से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Twitter से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
नेक्स्ट इण्डिया टाइम्स समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े