400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में जोश, यात्रा के दौरान हार्टअटैक से वरिष्ठ नेता का निधन

अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता में इतनी नाराजगी है कि हो सकता है समाजवादी पार्टी 350 के बजाए 400 सीटें जीत जाए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व अखिलेश यादव के निर्देश पर आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्राएं निकाली। इन यात्राओं में आम जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे प्रदेश की सड़कों पर आज समाजवादी पार्टी के लहराते झण्ड़ों के साथ साइकिलों को देखा जा गया। इस दौरान एक दुखद खबर भी सामने आई। हाथरस में साइकिल यात्रा के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश बघेल उर्फ पप्पू पहलवान की हृदयाघात से निधन हो गया। अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। जनता में भाजपा सरकार से बहुत नाराजगी है। भाजपा को इस बार प्रत्याशी ढ़ूंढे नहीं मिलेंगे। जनता में इतनी नाराजगी है कि हो सकता है समाजवादी पार्टी 350 के बजाए 400 सीटें जीत जाए। उन्होंने कहा कि जनता को कंफ्यूज करते-करते भाजपा खुद कंफ्यूज हो चुकी है। तभी अपनी पार्टी में अपराधियों का स्वागत कर रही है और जिस जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया था उसी के जासूसी कर रही है।

बीजेपी सरकार पर करारा जबाब बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विज्ञापनों में नम्बर वन है, वह कुपोषण, गंगा किनारे लाशों को लकड़ी न देने में, गंगा में लाश बहाने में, दफन लाशों का कफन उतारने में, चिताओं को जलाने में नम्बर वन है। रेत में लाशें दबाने में, दवा की कालाबाजारी में, बिना इलाज मौते होने में नम्बर वन है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में, महिलाओं की असुरक्षा में, फर्जी एनकाउण्टरों में, हिरासत में मौतों के मामले में नम्बर वन है। शिक्षक, अभ्यर्थियों, को पीटने में नम्बर वन, 16 सौ शिक्षकों को मौत के मुहाने में भेजने में नम्बर वन है। माननीय न्यायालय के आदेश न मानने में नम्बर वन है। अस्पतालों में बेड न दे पाने, ऑक्सीजन की कालाबाजारी में नम्बर वन है भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए कि उनकी आय दुगनी हो जाएगी। अपने वादों से पलटने में नम्बर वन है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया।भाजपा ने पूरे साढ़े चार साल बर्बाद कर दिये। जनता बेबस रही।

वहीं साइकिल रैली में आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बरेली में नेता विरोधी दल विधान सभारामगोविन्द चौधरी ने रायबरेली में, रामजी लाल सुमन ने आगरा में, राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने प्रतापगढ़ में, बदायूं में धर्मेन्द्र यादव ने झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया।

देश और विदेश की ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को like और Subscribe कीजिए
Youtube- https://www.youtube.com/NEXTINDIATIME
Facebook: https://www.facebook.com/Nextindiatimes
Twitter- https://twitter.com/NEXTINDIATIMES
Instagram- https://instagram.com/nextindiatimes
हमारी वेबसाइट है- https://nextindiatimes.com
Google play store पर हमारा न्यूज एप्लीकेशन भी मौजूद है

Related Articles

Back to top button