राशि के अनुसार खेलें इन रंगों से होली, खुशियों से भर जाएगी झोली

डेस्क। हिंदू नववर्ष का आखिरी मास फाल्गुन माह हिंदू धर्म के लिए काफी खास होता है। विभिन्न व्रत त्योहार होने के साथ अंत में पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के साथ यह मास समाप्त होता है। इसके साथ ही चैत्र मास शुरू हो जाता है।

चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली खेलती जाती है। हर कोई एक-दूसरे को गले लगाकर अबीर-गुलाल लगाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर राशि के लिए एक अलग शुभ रंग होता है, जिसका इस्तेमाल करने पर उन राशि के लोगों को लाभ होता है। होली के रंगों का चयन यदि आप अपनी राशि के अनुसार करेंगे तो आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

यह भी पढ़ें –होलिका दहन आज, केवल 2 घंटे के लिए रहेगा मुहूर्त

ज्‍योतिष के अनुसार हर राशि का अपना एक लकी कलर होता है। यदि इसी रंग के गुलाल से आप होली भी खेलें तो आपको सुख समृद्धि और खुशियों की प्राप्ति होगी और आपकी कुंडली में अशुभ ग्रहों की दशा में भी सुधार होगा।

आइये जानते हैं कि ग्रहों के अनुसार किस राशि के लोगों को कौन सा रंग लगाना चाहिए-

1- मेष राशि- गुलाबी
2- वृषभ राशि-आसमानी
3- मिथुन राशि-हरा
4- कर्क राशि-सफेद
5- सिंह राशि-लाल
6- कन्या राशि- नारंगी
7- तुला राशि-नीला
8- वृश्चिक राशि- पीला
9- धनु राशि- गुलाबी
10- मकर राशि- फिरोजी
11- कुंभ राशि- आसमानी
12- मीन राशि-पीला रंग

Tag: #nextindiatimes #rashi #colors #religion #holi #muhoort #celebration#festival #holikadahan

Related Articles

Back to top button